कल्याण बनर्जी को ममता बनर्जी ने बनाया चीफ व्हिप, लोकसभा स्पीकर को भेजा पत्र, कीर्ति आजाद ने बागियों को लगाई फटकार, बोले – शर्म आनी चाहिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को झटके पर झटके लग रहे हैं। पहले विधायकों ने अलग गुट बनाया, इसके बाद दिल्ली में 20 सांसदों के बागी होने से ममता बनर्जी मुश्किलों में घिरी हैं। 

इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि कल्याण बनर्जी को तत्काल प्रभाव से लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है। पत्र में अनुरोध किया गया कि इस जानकारी को रिकॉर्ड में लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वहीं महुआ मोइत्रा के बाद टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में बगावत करने वाले सांसदों को लताड़ लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस में तोड़फोड़ हो रही है। टीएमसी सांसद ने कहा बगावत करने वाले जमीन पर मेहनत नहीं करना चाहते हैं। पहले वे ममता बनर्जी की तारीफ करते थे, अब पीएम मोदी की कर रहे हैं। बागी सांसदों को शर्म करनी चाहिए। उन्हें खुद को टीएमसी का सांसद नहीं कहना चाहिए।

कीर्ति आजाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम हारे नहीं, हराया गया है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि घायल शेरनी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि 2029 में बीजेपी का पश्चिम बंगाल से सफाया हो जाएगा।

दरअसल काकोली घोष दस्तीदार के अगुवाई वाले खेमे द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि टीएमसी के 20 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है। यह जानकारी सामने आई थी कि टीएमसी के बागी सांसदों की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर बैठक हुई। इसके बाद टीएमसी सांसदों के टूटने की बात सामने आई।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial