दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने शाम 5 बजे तक धरना देने की दी इजाज़त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है।  इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का विरोध कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि , ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो! हमने ‘मेक इन इंडिया’ मांगा था, आपने हमें ‘लीक इन इंडिया’ दिया!’ सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए अमेरिका (US) के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे। दिपके को एयरपोर्ट पर डॉ. बीआर अंबेडकर की आत्मकथा की किताब लिए हुए देखा गया।सीजेपी के आधिकारिक हैंडल ‘कॉकरोच इज बैक’ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारत के संविधान के पूरे समर्थन के साथ कॉकरोच जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

इस आंदोलन को शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना समर्थन दिया है

कॉकता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial