अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- मुझे बहुत पसंद हैं, मेरे अच्छे दोस्त हैं, बहुत जल्द भारत से होगी ट्रेड डील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होगी।इसके साथ-साथ उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया।

ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से भारत और अमेरिका दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों के हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि सालों तक, भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया. उन्होंने हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूले और कुछ भी पेमेंट नहीं किया। अब इसका ठीक उल्टा हो रहा है और हम भारत के साथ बहुत पैसा कमा रहे हैं, लेकिन हम एक डील करेंगे क्योंकि मुझे भारत के प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं, और हमारी अच्छी बनती है। हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को एक बार फिर वैश्विक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने दुनिया की बड़ी इकॉनमी पर 10 फीसदी के नए एक्स्ट्रा टैरिफ और 12.5 परसेंट की एक्स्ट्रा ड्यूटी लगाने का ऐलान किया. साथ ही, उसने दावा किया कि जांच से पता चला है कि 60 देशों से इंपोर्ट किया जा रहा सामान जबरदस्ती मजदूरी से बनवाया जा रहा है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के ऑफिस ने भारत समेत 54 देशों की लिस्ट बनाई है, जिसके बारे में उसने दावा किया है कि वे जबरदस्ती मजदूरी से बने सामान के इम्पोर्ट पर रोक लगाने और उसे असरदार तरीके से लागू करने में नाकाम रहे हैं।

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, इज़राइल, जापान, कतर और रूस जैसे देश शामिल हैं।लिस्ट में शामिल दूसरे देशों में सऊदी अरब, सिंगापुर, साउथ कोरिया, श्रीलंका; स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड, तुर्की यूएई, यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के अनुसार, जिन इकॉनमी में पहले से ही किसी तरह की जबरदस्ती मजदूरी के इम्पोर्ट पर रोक है, या जिन्होंने ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए ऐसे उपाय लागू करने का वादा किया है, उन्हें 10 फीसदी का एक्स्ट्रा टैरिफ देना पड़ सकता है।दूसरी इकॉनमी को 12.5 परसेंट एक्स्ट्रा ड्यूटी देनी पड़ सकती है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial