दिल्ली में दर्दनाक हादसा, मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर लोग विदेशी, पीएम ने हादसे पर जताया दुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं, जिनमें मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों के लोग शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है  मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई, जब कई मेहमान सो रहे थे। बचाव कर्मियों ने 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने लोगों को बचाने में मदद की। अब तक 47 लोगों को बचाया जा चुका है। 21 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में बड़ी संख्या में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से आए विदेशी नागरिक शामिल हैं जो मेडिकल टूरिज्म के लिए यहां आए थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां की ओर से मामले की मामले की जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और किया मुआवजे का एलान किया है।उन्होंने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial