पटना में Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग सेंटर उड़ाने की दी धमकी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्थान में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। कोचिंग परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की जिससे काफ़ी सामान क्षतिग्रस्त हो गया , जबकि वहां तैनात एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोचिंग खत्म होने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर दफ्तर में तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड (सिक्योरिटी गार्ड) को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पटना के एसएसपी के साथ कदमकुआं थाना पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं खान सर का कहना है कि ”बगल का कोचिंग वाला है, देर रात कुछ लोग कोचिंग परिसर में पहुंचे और दो दिनों के भीतर कोचिंग को उड़ाने की धमकी दी।विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।”

खान सर ने कहा, इन लोगों का कहना है कि, हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं। हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जब हज़ारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है।

खान सर ने कहा कि ”उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।हमलावरों ने ऑफिस में पूरी तरह तोड़फोड़ की और गोलियां चलाईं। 10 राउंड गोलियां चलते मैंने देखा। CCTV फुटेज अधिकारियों को सौंप दिया गया है।हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान लिया है, ये पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं. हमें सुरक्षा चाहिए।

वहीं, घटना को लेकर पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ छात्रों द्वारा कोचिंग परिसर में मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना में एक गार्ड घायल हुआ है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा।

”पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।– कार्तिकेय के शर्मा, एसएसपी, पटना

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial