देहरादून पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन , भाजपा मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे को लेकर देहरादून पहुंच चुके हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया।इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही दूसरे बीजेपी नेता मौजूद रहे।अपने तीन दिवसीय दौरे में नितिन नवीन सरकार के साथ ही संगठन के कामों की समीक्षा करेंगे।इसके साथ ही नितिन नवीन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊं के साथ आतिशबजी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सांगठनिक महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे,इसके अलावा सांसद तीरथ रावत, अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र रावत, कल्पना सैनी, नरेशन बंसल, मालाराज लक्ष्मी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। सरकार में मंत्री धन सिंह, सतपाल महाराज, भारत चौधरी के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने पहुंचे।

इसके बाद 29 मई को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टपकेश्वर मंदिर जाएंगे।जहां वे पूजा अर्चना करेंगे। पूजा अर्चना के बाद वे सीएम धामी से मुलाकात करेंगे। 29 मई को ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी के विधायकों, सांसदों के साथ भी बैठक करेंगे।इन बैठकों में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, विपक्ष की गतिविधियों और जनता के बीच सरकार की छवि पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी इस बार केवल चुनावी घोषणाओं या बड़े जनसभाओं पर निर्भर नहीं रहना चाहती. इसके बजाय संगठनात्मक मजबूती, लाभार्थियों तक सीधा संपर्क और छोटे स्तर के प्रभावी कार्यक्रमों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी रणनीति को लेकर सभी से मुलाकात करेंगे।

इन बैठकों के संपन्न होने के बाद, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में शामिल होंगे।इसके बाद नितिन नवीन अपने दौरे के तीसरे दिन, बूथ समिति, मंडल कार्यकारिणी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद नितिन नवीन प्रदेश के दायित्व धारी के साथ भी बैठक कर तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कुल मिलाकर नितिन नवीन का यह तीन दिवसीय दौरा आगामी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद खास माना जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial