अल्मोड़ा: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। आगामी चार जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। चार जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में रैली करने के साथ ही पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से भी बात करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर सीएम धामी ने कटाक्ष किया है।
सीएम धामी ने कहा है कि सेना पर सवाल उठाने वालों को देवभूमि स्वीकार नहीं करेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 27 मई को अल्मोड़ा पहुंचे थे. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी से राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सवाल किया गया, तभी उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।









