रायबरेली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहा है। राहुल ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अगले 3-4 महीने में ऐसी महंगाई आएगी, जिसे आपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा।तेल नहीं मिलेगा, गैस नहीं मिलेगी, किसानों को खाद नहीं मिलेगा।इस महंगाई का सबसे ज्यादा शिकार हमारे किसान, युवा और महिलाएं होंगी।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की ऐसी आर्थिक हालत कर दी है, कि अब संभलना मुश्किल है।उन्होंने देश को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया है।
राहुल ने कहा कि देश के संविधान को नरेंद्र मोदी ने फाड़कर फेंक दिया है। अब ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिससे कोई नहीं बच पाएगा। तब नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर रोएंगे जैसे नोटबंदी के समय रोये थे।
राहुल गांधी ने कहा कि आज हम वीरा पासी जी को याद कर रहे हैं।जो विचारधारा अंबडेकर और वीरापासी की थी, उसकी रक्षा ठीक से नहीं हो रही है।हमारे सामने संविधान पर हमला हो रहा है।
संविधान कोई मामूली किताब नहीं है। यह एक विचारधारा है, जो कि अंबडेकर, वीरा पासी, महात्मा गांधी के खून में थी।हमारे आंखों के सामने इस विचारधारा का अपमान होता है, तो हम चुप हो जाते हैं।









