राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, बेटे मनीष खंडूड़ी ने दी चिता को मुखाग्नि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के श्मशान घाट पर कर दिया गया। राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अनिल बलूनी समेत तमाम सांसद, कैबिनेट मंत्री और नेता श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) बीसी खंडूड़ी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

दिवंगत भुवन चंद्र खंडूड़ी का अचानक जाना अपूर्णीय क्षति है। वो हमारे अभिभावक थे, समय समय उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहा है। उनकी कमी को पूरा किया नहीं जा सकता, लेकिन उनके आदर्श हमें हमेशा याद आते रहेंगे।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री-

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि,

खंडूड़ी जी सद्चरित, अनुशासन और विकास के उदाहरण थे. आज वो हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके यह काम हमें हमेशा याद आते रहेंगे। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए उदाहरण हमेशा के लिए लाभदायक रहेंगे और काम आते रहेंगे।
-भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री-

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial