आर्थिक तूफान आने वाला है, आम आदमी को लगेगा शॉक, रायबरेली में मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बनाया गया आर्थिक ढांचा ढहने वाला है। इसका सबसे भारी नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ेगा।

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में आर्थिक तूफान आने वाला है और इसका सबसे ज़्यादा असर देश के युवाओं, किसानों और आम आदमी पर पड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी जी ने जो इकानॉमी का स्ट्रक्चर बदला है, अब आर्थिक तूफान आ रहा है। उन्होंने जो स्ट्रक्चर बनाया है, अदानी-अंबानी वाला, वह अब खड़ा नहीं रहेगा, पूरा का पूरा टूटेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि, ‘जो आर्थिक शॉक आ रहा है, वो अडानी, अंबानी को नहीं लगेगा, मोदी को नहीं लगेगा, उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं को, किसानों को, मजदूरों को, छोटे बिजनेस वालों को लगेगा। यह ऐसे लगने वाला है जो शायद बहुत सालों में नहीं हुआ। बहुत, बहुत कठिन समय आ रहा है।’

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial