लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। सीएम ने कहा है कि किसी को भी सड़कों पर नमाज़ की इजाज़त नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, सड़क पर नहीं। प्यार से मान लेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।
बकरीद से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं, किसी भी व्यक्ति को उन्हें रोकने या सार्वजनिक रास्तों पर धार्मिक आयोजन करने का अधिकार नहीं है।
सीएम योगी ने कहा, ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं बिल्कुल नहीं होती, सड़कें चलने के लिए हैं, कोई भी चौराहे पर आकर तमाशा नहीं बना सकता।
उन्होंने कहा कि जब कुछ लोगों ने उनसे कहा कि नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण जगह कम पड़ती है, तो उन्होंने सुझाव दिया कि ‘शिफ्ट में नमाज पढ़ लीजिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि नमाज पढ़नी जरूरी है तो आप लोग इसे शिफ्ट में पढ़िए।हम तो उसको रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नमाज़ की इजाज़त नहीं दी जाएगी।









