मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ, 4 पहाड़ी जिलों में देंगी सेवाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने को लेकर जहां एक ओर राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है, तो वही दूसरी ओर तमाम संगठनों और बैंकों की ओर से भी सहयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एचडीएफसी बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर (CSR) फंड के जरिए जनहित में चार अत्याधुनिक एंबुलेंस समर्पित किए हैं। जिनका सीएम पुष्कर धामी ने फ्लैग ऑफ किया।

पहले चरण के तहत ये चारों एम्बुलेंस चार पर्वतीय जिलों में सेवाएं देंगी. एचडीएफसी बैंक की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत दी गई 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस को राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. निजी संस्थाओं की ओर से जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतर उदाहरण है।”-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

सीएम धाम ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण है।एचडीएफसी बैंक की ओर से सीएसआर के जरिए उपलब्ध कराई गईं, ये एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पहले चरण में ये एंबुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। भविष्य में राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों एवं आपदा प्रबंधन कामों में भी इनका इस्तेमाल किया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial