केरलम: वीडी सतीशन ने केरलम के CM पद की शपथ ले ली है। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
लोकतांत्रिक गरिमा की मिसाल पेश करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और लेफ्ट के अन्य नेताओं ने भी इस समारोह में शिरकत की।
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ उनके 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इस नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 11 मंत्रियों के अलावा सहयोगी दलों जैसे IUML (5 मंत्री), केरल कांग्रेस (जोसेफ), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), केरल कांग्रेस (जैकब) और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (CMP) के नेताओं को जगह दी गई है।
बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में (UDF) ने 140 विधानसभा सीटों में से 102 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी।









