प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ नवाज़ा गया। यह स्वीडन की तरफ से किसी भी प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।इसे भारत और स्वीडन के बीच मजबूत होते रिश्तों का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
इस सम्मान के साथ पीएम मोदी के नाम अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान जुड़ चुके हैं।स्वीडन का यह खास सम्मान साल 1748 में शुरू किया गया था। इसे उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने स्वीडन या उसके हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इसी वजह से पीएम मोदी का यह सम्मान दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दो दिन की यात्रा पर स्वीडन पहुंचे। पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और स्वीडन के बीच व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।जिससे भारत-स्वीडन रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।









