NEET पेपर लीक मामले में अखिलेश ने किया सरकार पर हमला, बोले – पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है भाजपा सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीट यूजी परीक्षा रद्द हाेने पर भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्हाेंने पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है और युवाओं व बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

नीट पेपर लीक प्रकरण पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि “क्या गारंटी है कि परीक्षा दोबारा करवाने पर प्रश्नपत्र लीक नहीं होगा। इस समाचार से लाखों बच्चों और परिजनों के बीच भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के विरुद्ध बेहद आक्रोश और हताशा है।”

उन्होंने कहा “जब तक भाजपा सरकार रहेगी, परीक्षा होती रहेगी लीक, भाजपा के जाने के बाद ही परीक्षा प्रणाली होगी ठीक। भाजपा सरकार मतलब नाकाम सरकार!”

उन्होंने कहा कि ऐसे लगता है कि भाजपा की सरकार ने शिक्षा माफिया के हाथों में युवाओं का भविष्य दे दिया है, जिससे लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। हर परीक्षा के पेपर इस सरकार में लीक हुई है। जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial