नई दिल्ली: NEET UG परीक्षा 2026 रद्द कर दी गई है। यह फैसला पेपर लीक होने के चलते लिया गया है। परीक्षा की नई डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। बता दें कि ये परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी और इसमें 22 लाख बच्चे बैठे थे। यानी अब 22 लाख बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।
NTA ने साफ कर दिया है कि स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा परीक्षा में शामिल छात्रों की फीस भी वापस की जाएगी।
NTA ने बताया कि 8 मई 2026 को ही इस मामले से जुड़ी कुछ जांचों को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। जांच एजेंसियों से मिले निष्कर्षों के आधार पर यह तय किया गया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।
NTA ने छात्रों के लिए एक ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 भी जारी किए है। जिसकी मदद से छात्र परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी ले सकते है।









