असम- हिमंत बिस्वा सरमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 4 मंत्रियों को भी दिलाई गई शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेता रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

असम: हिमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वो दूसरी बार असम के सीएम बने हैं। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उनके साथ 4 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के सीनियर नेता मौजूद रहे।

जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है उनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो शामिल हैं।

बता दें कि असम चुनाव में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से जीत मिली है। असम में सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत थी जबकि भाजपा अकेले 82 सीटों पर विजयी हुई है। सरमा लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial