उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यमकेश्वर हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने पैतृक गांव पंचूर जाने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि वह गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पंचूर स्थित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में इन दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन शुक्रवार को होगा।

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में चार मई से धार्मिक अनुष्ठान और पूजा कार्यक्रम चल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। वहीं उनका शनिवार को वापस लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पंचूर गांव और आसपास के क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है।

योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial