बंगाल में बवाल- शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, बीजेपी ने कहा ‘सुनियोजित साज़िश’, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पर्सनल असिस्टेंट) चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। कोलकाता के उत्तर 24 परगना में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पूर घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस हत्या को सुनियोजित बताया। साथ ही उन्होनें बीजेपी कार्यकर्ताओं से शांति रखने की अपील भी की।

मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

इस बीच शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अभी भी सक्रिय हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भाजपा नेता या कार्यकर्ता हिंसा भड़काते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस वारदात में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था उसे ज़ब्त कर लिया गया है लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट ग़लत है।घटनास्थल से ज़िंदा कारतूस भी मिले हैं। चश्मदीदों के बयान और अब तक मिले सबूतों के आधार पर पुलिस जांच में लगी हुई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial