पश्चिम बंगाल में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी हार की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। हार के बाद ममता बनर्जी पहले ही इस्तीफा देने से इनकार कर चुकी हैं। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ममता दीदी का साथ दिया है।
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मतगणना की सीसीटीवी फुटेज देश के सामने सार्वजनिक कराने की मांग की है। बंगाल के नतीजों से असंतुष्ट अखिलेश ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हैं कि बंगाल में हुई मतगणना की सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।साथ ही उन्होंने कहा मैं बंगाल जाउंगा, भाजपा जो कार्यालय जलाने का काम कर रही है,मतलब जो चुनाव हारे उसका सब जला दो, ये तस्वीर दुनिया देख रही है।
उन्होंने भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो ममता दीदी ने देखा है वह सपा 2022 के चुनाव में कन्नौज की छिबरामऊ सीट पर देख चुकी है। अखिलेश ने भाजपा पर साल 2022 के यूपी विधानसभा के चुनाव परिणामों लेकर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि वे जल्द बंगाल जाकर ममता दीदी से मुलाकात करेंगे और बीजेपी के इस नए चुनाव मॉडल के खिलाफ रणनीति बनाएंगे, ताकि आने वाले समय में लोकतंत्र सुरक्षित रहे।









