पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब बदलाव की बयार बहनी शुरु हो चुकी है। दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के घर के बाहर वर्षों से लगे सुरक्षा बैरिकेड्स को पुलिस ने आंशिक रूप से हटा दिया है। अब यहां मैनुअल गार्डरेल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है और जनता के आने जाने के लिए रास्ता खोल दिया गया है।
वहीं टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा और पुलिसकर्मी हटा दिए गए हैं।
कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर से भी विशेष सुरक्षा कवर कम कर दिया गया है। हालांकि, दोनों नेताओं की ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा फिलहाल बरकरार है, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा घेरा वापस ले लिया गया है।
यह कार्रवाई चुनाव परिणामों के बाद हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद की गई है, जिसमें ममता बनर्जी के आवास के बाहर से भी बैरिकेड्स आंशिक रूप से हटा दिए गए।









