पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी की जीत पर उत्तराखंड में जश्न, सीएम धामी बोले- जनता ने नकारा तुष्टिकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल है। ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर खुद सीएम धामी भी मुख्यालय पहुंचे। झालमुड़ी और रसगुल्ले से बीजेपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया। वहीं, सीएम धामी और बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा कि है कि बंगाल चुनाव का पूरे प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जश्न मनाया जाएगा।

असम और पश्चिम बंगाल चुनाव पर सीएम धामी ने जताई खुशी: वहीं, इन चुनावों नतीजों पर सीएम पुष्कर धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।’ इसके अलावा बंगाल चुनाव पर भी बीजेपी की जीत पर खुशी जताई।

सीएम धामी ने बंगाल चुनाव परिणाम पर कहा कि ‘बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial