असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोरहाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है।गौरव गोगोई असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है और लोकसभा में सांसद हैं।
बीजेपी के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गोगोई को मात दी है। उन्होंने 23182 वोटों से हराया है। गौरव गोगोई को चुनाव में 46257 वोट मिले, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार हितेंद्रनाथ गोस्वामी को 69439 वोट मिले।
दरअसल पहली बार गौरव गोगोई ने विधानसभा चुनाव लड़ा था और पहली बार ही हार का सामना करना पड़ गया। असम में गोगोई के चुनाव हारने से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है।









