पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सुरक्षाकर्मियों ने किया लाठीचार्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल: एक तरफ जहां बंगाल में मतगणना हो रही है वहीं कुछ जगहों पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग सेंटर के पास झड़प होने पर सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग सेंटर के पास हाथापाई के दौरान कुर्सियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

वहीं बंगाल के कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आयी हैं जहां सेंट्रल फोर्स के जवानों ने किया लाठीचार्ज किया।

उधर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ काउंटिंग सेंटर पर झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर हालात को कंट्रोल किया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial