बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर जिले से ट्रिपल मर्डर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुर्जा क्षेत्र में एक दोस्त ने ही अपने तीन दोस्तों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का जन्मदिन था और ये सभी लोग एक दूसरे को जानते थे। जन्मदिन मनाने के लिए किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अमरदीप, मनीष और आकाश एक जिम में थे, वहां जीतू नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो बढ़ता चला गया। कहासुनी में गोली चली जिसमें अमरदीप, मनीष और आकाश की मौत हो गई।
एडीजी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जांच के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।









