प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता पर साधा निशाना, कहा- ‘झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान जारी है तो वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है।पीएम मोदी आज जब चुनाव प्रचार करने कृष्णानगर पहुंचे तो उन्होंने वहां रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल से मिली जानकारियां संकेत दे रही हैं कि हवा बदल रही है, और बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA की विजय का परचम आपको पूरी शक्ति से लहराना है। 4 मई को बंगाल में भी भाजपा की विजय का जश्न भी होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन  मिर्ची टीएमसी को लगी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “TMC के बेरहम शासन की पहचान है ‘झूठ बोलना और धोखा देना।’ उनके 15 साल के कार्यकाल में किया गया हर एक वादा अधूरा ही रहा है। यहां हर किसी ने स्थानीय नगरपालिका के भीतर TMC के ‘लूट’ के मॉडल को देखा है। यह शहर बहुत ही बुरी हालत में है। चारों तरफ़ परेशानियाँ ही परेशानियां हैं।  मैं चुनाव आयोग को दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है। मैं यहाँ के सरकारी कर्मचारियों की भी तारीफ़ करता हूं।

ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं। इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है। चुनाव का नेतृत्व बंगाल की जनता जनार्दन के हाथ में है। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग एक ही बात कहते हैं कि अब बहुत हो गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial