मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, कल खुलेंगे धाम के कपाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदरीनाथ: सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गए। वह गुरुवार 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर होने वाले कपाट उद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार गुरुवार प्रातः 4:30 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

शंकराचार्य की गद्दी पहुंची बदरीनाथ
कपाट खुलने से पहले पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव, कुबेर और शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। इस दौरान ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति के सहयोग से बदरीनाथ मंदिर को 25 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कपाट उद्घाटन को लेकर धाम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

देव डोलियों के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्य राग नंबूदरी समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बदरीनाथ धाम पहुंचने के बाद सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। धामी ने कहा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial