केदारनाथ धाम के खुले कपाट , 51 क्विंटल गेंदे के फूलों से हुआ मंदिर का शृंगार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पहली पूजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केदारनाथ: हिमालय की गोद में बसे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। धाम के कपाट खुलने के समय केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने।

सीएम धामी ने मंदिर में पहली पूजा की।कपाट खुलने को लेकर देश-विदेश से पहुंचे भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। बाबा केदार के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान है।वहां का माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग चुका है।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते समय कई विशेष और पारंपरिक पूजा-अर्चना की जाती हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं। कपाट खुलने की प्रक्रिया बेहद पवित्र और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) और अन्य पुजारियों द्वारा कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर विधिवत हवन, यज्ञ और अभिषेक किया जाता है।

कपाट खुलने के बाद बाबा केदार की पहली आरती की जाती है, जिसमें हज़ारों भक्त शामिल होते हैं। कपाट खुलने के बाद बाबा केदार को पहला भोग लगाया जाता है और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है।

बता दें कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।उस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुले थे। आज केदारनाथ के कपाट खुलने के सात ही केदारनाथ यात्रा भी शुरू हो गई है। कल गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पूरी तरह शुरू हो जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial