महिला आरक्षण के मुद्दे पर लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, सीएम योगी बोले, विपक्ष का चेहरा हुआ बेनकाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी लगातार विपक्ष पर ज़ोरदार हमले कर रही है। इसी को लेकर आज यानि मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने शिरकत की।

सीएम आवास से शुरू होकर विधानसभा तक करीब दो किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में हज़ारों महिलाएं शामिल हुईं। सीएम के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पैदल चले।यह पदयात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधान भवन के पास खत्म हुई।

विपक्ष पर योगी का प्रहार:

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विपक्षी दलों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध किया, वे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस  अभियान के जरिए मुद्दे को जनता के बीच ले जाया जाएगा।

सीएम योगी ने साफ किया कि यह आंदोलन केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक इसे विस्तार दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया। कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी है। वहीं बीजेपी इस मामले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक शक्ति प्रदर्शन करेगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial