देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 आज से शुरु होने जा रही है। सबसे पहले आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.15 खोले जाएंगे।उसके बाद दोपहर 12.35 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।
गंगोत्री और यमुनोत्री धामों को खोलने की तैयारियां पूरी हैं।मंदिर समीति के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन की बीते काफी समय से चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए थे। पहले दिन कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देशभर से भक्त गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं।
मां गंगा की भोग मूर्ति विग्रह डोली भी शनिवार शाम को भैरों घाटी पहुंची गई थी. सुबह मां गंगा की डोली ने भैरों घाटी से धाम के लिए प्रस्थान किया. डोली के गंगोत्री धाम पहुंचने के बाद ही 12 बजकर 15 मिनट पर विशेष पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट खोले जाएंगे.
शनिवार को 12.15 पर मा गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी, जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी के बाद सुबह नौ बजे धाम में पहुंचेगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्नाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12.15 पर गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
– सुरेश सेमवाल, सचिव, गंगोत्री मंदिर समिति –









