प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, सिर्फ ढाई घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे देहरादून

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन भी आज से शुरू हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से देहरादून से दिल्ली की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में तय हो जाएगी। इसे दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पीएम की जनसभा होगी।  पीएम मोदी डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो भी होगा।पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की राजधानी देहरादूनन में 12 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इसके बाद गढ़ी कैंट मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने भी सोमवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लोकार्पण को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था-

मैं 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रहूंगा। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया जाएगा। यह गलियारा दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा और दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। इस गलियारे की प्रमुख विशेषताओं में से एक इस बात पर विशेष ज़ोर देना है कि मानव और वन्यजीवों के बीच कोई टकराव न हो। यही कारण है कि यहाँ 12 किलोमीटर लंबा ‘वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर’ बनाया गया है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर उत्तराखंड आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि-

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi

 मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को देहरादून में 12,000 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

सीएम धामी ने कहा है कि वैश्विक पटल पर भारत की गौरव गाथा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले, करोड़ों देशवासियों के हृदय में विश्वास और प्रेरणा का संचार करने वाले विकास पुरुष, कर्मयोगी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi

जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपके कर कमलों से दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि के नए युग का शुभारंभ है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial