नोएडा में मजदूरों के हंगामे पर सीएम योगी का बयान, ‘कुछ लोग अशांति फैलाने के लिए कर रहे षडयंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा में मजदूरों के हंगामाे के बीच CM योगी का  बयान आया है। सीएम योगी ने कहा है कि ‘कुछ लोग प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं। योगी ने कहा कि उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

डबल इंजन सरकार पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा सुशासन सेवा का मॉडल खड़ा कर रही है। कुछ लोग शांति, समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति फैलाने के लिए षड़यंत्र कर रहे।

सभी कार्मिकों, श्रमिकों से अपील करूंगा, डबल इंजन की सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। कोरोना काल में सभी श्रमिकों के लिए डबल इंजन सरकार ने गाड़ियों से घर भिजवाया। डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है लेकिन विपक्ष को यह सब हज़म नहीं हो रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial