लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस आज बुधवार को भी जारी रही और खूब हंगामा देखने को मिला।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम उठाया गया है, और मेरे बारे में बेतुकी बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है।
यह एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बोला था, तो मैंने हमारे पीएम द्वारा किए गए कंप्रोमाइज के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था…”
राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने दिया गया। उन्होंने कहा, जब मैंने सदन में पीएम के कॉम्प्रोमाइज होने के मुद्दे उठाया, तो रोक दिया गया।
वहीं राहुल गांधी को जवाब देते हुए बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ”मैं विपक्ष के नेता को याद दिलाना चाहूंगा कि भारत के प्रधानमंत्री से कभी कंप्रोमाइज नहीं किया जा सकता…”










