हरियाणा- किसान की बेटी की शादी में अचानक गांव मदीना पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा: कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक हरियाणा के गोहाना पहुंचे। वह यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे ।अचानक राहुल गांधी के पहुंचने पर सब लोग हैरत में पड़ गए। राहुल करीब एक घंटे तक शादी वाले घर में रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा भी खाया।

यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने साल 2023 में ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे राहुल यहां पहुंचे थे। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई लोगों ने उनका हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

किसान संजय ने कहा कि 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को बेटी तनु की शादी का न्योता देकर आए थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम पता चला। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान-सम्मान किया और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई।

इससे पहले राहुल गांधी 8 जुलाई 2023 को अचानक सुबह मदीना गांव पहुंच गए थे। तब उन्होंने किसान संजय के खेत में करीब 15 मिनट तक ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई की थी। संजय ने बताया कि वो राहुल गांधी से पहली मुलाकात थी। उन्हें लगता था कि नेता हैं भूल गए होंगे। 10 मार्च को सुबह ही पता चला कि राहुल उनकी बेटी को आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial