लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,अचानक निकलने लगा धुंआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे कि तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से धुआं भर गया। इसके बाद तत्काल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना में केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य का आज कौशांबी में कार्यक्रम था। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत केशव प्रसाद मौर्य आज सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सरस महोत्वस का उद्घाटन करने वाले थे। शनिवार सुबह उनके हेलीकॉप्टर ने जैसे ही लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी, उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर में धुआं भर गया।

पायलट ने तुरंत खतरे को भांपते हुए एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उसे नजदीकी लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। पायलट की सतर्कता की वजह से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।

वहीं, हेलीकॉप्टर में धुआं भरने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी टीम इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

तकनीकी टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेलीकॉप्टर में धुआं क्यों भरा? इस खराबी की मुख्य वजह क्या थी? डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की खराबी की खबर फैलते ही उनके समर्थक भी चिंतित हो गए थे। हालांकि, उनके सुरक्षित होने की खबर से सबने राहत की सांस ली है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial