निशांत के हाथ JDU की कमान, कल जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे निशांत कुमार, करेंगे बिहार भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना : जिसकी चर्चा पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी से हो रही थी. उसपर विराम लगता दिख रहा है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कल यानी शनिवार को निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

नीतीश की बैठक में निशांत की मांग : दरअसल, मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में निशांत को लेकर बड़ी घोषणा की गई है. विधायकों और मंत्रियों ने निशांत को लेकर डिमांड की कि उन्हें पार्टी के कमान दी जाए. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि निशांत जेडीयू की शनिवार को सदस्यता लेंगे और उसके बाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे. पूरी पार्टी निशांत के साथ है. संजय झा की घोषणा का सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक स्वर में स्वागत किया. एक तरह से जेडीयू का निशांत युग कल से शुरू हो जाएगा.

बैठक में यह दिखाने की कोशिश की की पूरी पार्टी नीतीश कुमार के फैसले के साथ है. आगे भी नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे सभी लोग उनके साथ खड़े रहेंगे.

कल JDU की लेंगे सदस्यता : बैठक के बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सभी विधायकों और सांसदों ने निशांत के राजनीति में आने को लेकर स्वागत किया है. सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के फैसले के साथ होने की बात कही.

”बैठक में निशांत को लेकर बड़े नेताओं ने कहा पार्टी को आगे बढ़ाएंगे. निशांत कुमार का राजनीति में सक्रिय होना मास्टर स्ट्रोक है. निशांत कुमार कल जदयू की सदस्यता लेंगे. जदयू की सदस्यता लेने के बाद बिहार का भ्रमण करेंगे. निशांत ने पहले ही राजनीति में आने की स्वीकृति दे दी है.”- नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता, जेडीयू

दरअसल, राज्यसभा में नॉमिनेशन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों विधान पार्षद और सांसदों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर जानकारी दी कि मैं अब राज्यसभा जा रहा हूं. आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. पहले की तरह ही बिहार के विकास में लगे रहिए. मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर कई विधायकों के आंखों में आंसू दिखे. विधायकों ने मुख्यमंत्री के फैसले के साथ होने की बात कही.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial