सोनिया गांधी का केंद्र सरकार पर प्रहार, खामेनेई की मौत पर मोदी सरकार की चुप्पी पर उठाये सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले और अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या को लेकर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। सोनिया ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता है और इससे भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं।
सोनिया गांधी ने यह भी मांग की कि जब संसद बजट सत्र के दूसरे भाग में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के टूटने पर सरकार की चिंताजनक चुप्पी पर खुलकर और बिना किसी लाग-लपेट के बहस होनी चाहिए।
द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि हमें नैतिक शक्ति को दोबाबा प्राप्त करने और उसे स्पष्टता और प्रतिबद्धता के साथ व्यक्त करने की तुरंत आवश्यकता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial