ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद एक तरफ ईरान में मातम छाया हुआ वहीं ईरान ने हमले तेज़ कर दिए हैं। ईरानी मिसाइलों ने पूरे मिडिल-ईस्ट में आग लगाना शुरू कर दिया है। इसके बाद ट्रंप ने फिर ईरान को चेतावनी देते कहा है कि अब ऐसा हमला करूंगा, जिसे कभी देखा नहीं होगा।
ईरानी मिसाइलों ने अब मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य बेस पर और अधिक शक्तिशाली हमले करने शुरू कर दिए हैं। ईरान ने दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को रविवार को दोबारा निशाना बनाया।
ट्रंप ने ईरानी हमलों को देखते हुए दोबारा चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार अब ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि जिसे पहले कभी देखा नहीं गया होगा। वहीं दूसरी तरफ ईरान लगातार इजरायल समेत पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है। दूसरी तरफ ईरान से बगदाद तक लोग खामेनेई की मौत का मातम मनाने सड़कों पर उतर आए हैं।










