उत्तराखंड हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुख्य न्यायाधीश को आया ईमेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनाताल: उत्तराखंड के अलग-अलग जिला न्यायालयों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. लेकिन अब धमकी का सिलसिला उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंच चुका है. गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल आने के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई. उधर, नैनीताल जिला न्यायालय को भी फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिला न्यायालय को लगातार तीसरी धमकी मिली है.

गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट परिसर को खाली कराते हुए पुलिस जवानों के सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया. बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई .

फिलहाल, जिला न्यायालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. साथ ही जो लोग न्यायालय आ रहे हैं, उन्हें मेटल डिटेक्टर और अन्य जांचों से होकर गुजरकर आगे भेजा जा रहा है. इसके अलावा हाईकोर्ट में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है. जो लोग हाईकोर्ट में अपनी सुनवाई के लिए आ रहे हैं, उन्हें भी सुरक्षा के कड़े घेरे से गुजरना पड़ रहा है.

बता दें कि, नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीन दिनों से अलग-अलग तरीकों से बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. पहले दिन जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की कुर्सी में बम लगाने, दूसरे दिन मानव बम से कोर्ट को दहलाने जबकि तीसरे दिन जिला न्यायालय को ड्रोन बम के माध्यम से दहलाने की धमकी मिली.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial