गूगल भारत में करेगा 1.35 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश, बनेगा ग्लोबल AI हब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को भारत में 15 अरब डॉलर ( लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये) के एआई हब की पूर्व घोषणा का जिक्र किया, जिसमें गीगावाट-स्केल कंप्यूट और एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री केबल मार्ग होगा. इससे देश में रोजगार और उन्नत एआई बुनियादी ढांचा विकसित होगा.

गूगल भारत-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल
गूगल सीईओ ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ की भी घोषणा की. यह अमेरिका, भारत और दक्षिणी गोलार्ध के कई स्थानों के बीच एआई संपर्क बढ़ाने के लिए समुद्र के नीचे नए केबल मार्ग बिछाने की एक परियोजना है.

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने आए पिचाई ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजाग में हाल ही में घोषित 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर के AI हब में एक गीगावाट-स्केल कंप्यूट फैसिलिटी और एक इंटरनेशनल सबसी केबल गेटवे होगा.

गूगल के टॉप बॉस ने कहा इसके पूरा होने पर, यह पूरे भारत में लोगों और बिजनेस के लिए नौकरियां और कटिंग-एज AI के फायदे लाएगा. गूगल, जेमिनी और जेम्मा जैसे बेसिक AI मॉडल के पीछे की टेक कंपनी है, जो बेहतर सर्च, क्लाउड सर्विसेज और एंटरप्राइज-ग्रेड टूल्स के लिए बैकबोन का काम करते हैं.

पिचाई ने इस बात पर जोर दिया कि एआई को अपनाते समय विश्वास, सुरक्षा और समावेशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘एआई को विभिन्न भाषाओं और स्थानीय संदर्भों में काम करना चाहिए। इसे ऐसे वास्तविक लाभ प्रदान करने चाहिए जिन पर लोग भरोसा कर सकें. विश्वास तब बढ़ता है जब प्रौद्योगिकी पारदर्शी, जिम्मेदार और ठोस परिणामों पर आधारित होती है.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial