यूपी: गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने की की लत थी। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 12, 14, और 16 साल की बताई जा रही है।यह मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी सोसाइटी का है।
बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। इनके पिता उनसे कितनी बार मना कर चुके थे लेकिन उनको गेम खेलने की लत लग चुकी थी। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी।
भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
उनके पिता चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। 3 साल से परिवार के साथ भारत सिटी में आकर रह रहे थे। इससे पहले दिल्ली में रहते थे। रात पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। इस दौरान तीनों बहनों ने मकान की खिड़की से कूदकर छलांग लगाई।
हालांकि, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर चीजें सामने नहीं आई हैं।पुलिस तीनों बहनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर मम्मी-पापा सॉरी लिखा है। इसके अलावा उनके पूरे कमरे में कोरियन ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैटर्न के अनुसार फोटोग्राफ्स जमीन पर फैले हुए देखे गए हैं।










