सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- एडजस्टमेंट करने और जीतने के लिए होता है अलायंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में हुई दो बैठक के बाद भी कोई समझौता नहीं हो पाया है।वहीं सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे पर बयान देते हुए कहा कि “अलायंस जीतने के लिए होता है और जीतने के लिए गठबंधन में एडजस्टमेंट भी करना होता है।”

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतना और भाजपा को हराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे का मुख्य आधार उम्मीदवारों की जीतने की संभावना होगा।

अखिलेश यादव ने सीटों की सटीक संख्या पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि अभी दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत चल रही है और अंतिम नतीजे पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें