एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 28 गेंदों में शतक लगाकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। यूएई के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने जेक फ्रेजर- मैकगर्क को पीछे छोड़कर यह कारनामा किया है।

वैभव से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फ्रेजर- मैकगर्क के नाम था, जो उन्होंने साल 2023 में तस्मानिया एडिलेड के खिलाफ 29 गेंदों में बनाया था। लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

वैभव ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली 12 गेंदों में शतक जड़ दिया। शतक पूरा करने तक उन्होंने पारी में 14 छक्के और 4 चौके लगाए। शतक के बाद भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया और 53 गेंदों पर 204 रन (28 छक्के और 7 चौके) बनाकर आउट हुए।

लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव ने एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के जड़े जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा इस फॉर्मेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें