विकासनगर मारपीट मामला: उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के सीएम से की बात, दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून/जम्मू एंड कश्मीर: विकासनगर में शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का मामला जम्मू कश्मीर तक पहुंच गया है. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है. 

 उमर अब्दुल्ला के ऑफिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाली है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि-

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, @pushkardhami से उत्तराखंड में एक युवा कश्मीरी शॉल बेचने वाले पर हुए हमले की घटना के बारे में बात की और उनसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया. @pushkardhami ने आश्वासन दिया कि इस मामले में FIR दर्ज करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी और जम्मू-कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि देहरादून जिले के विकासनगर इलाके में कश्मीर से शॉल बेचने आए दो युवकों का एक दुकानदार से विवाद हो गया था. आरोप है कि इस दौरान दुकानदार और उसके साथियों ने इन युवकों के साथ मारपीट की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial