महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है. जो शहीद दिवस के रूप में मनाई जा रही है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने बापू के विचारों को याद कर श्रद्धा भाव के साथ उनको नमन किया।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।’ उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी के आह्वान को विकसित भारत का मूलभूत सिद्धांत बताया। उन्होंने कहा कि बापू ने हमेशा स्वदेशी पर विशेष जोर दिया, जो आज की सरकार के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का एक मूलभूत स्तंभ भी है।

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है। अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥’
बता दें कि महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial