संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा निशाना साधा है। गुटेरेस ने साफ-साफ कहा है कि किसी एक देश के हुक्म चलाने से दुनिया नहीं चलती और इससे किसी भी समस्या का निपटारा नहीं की जा सकता। गुटेरेस ने इस दौरान चीन को भी लपेटे में लिया। वहीं UN चीफ ने बहुध्रुवीयता की जरूरत पर जोर देते हुए हालिया भारत-EU ट्रेड डील का भी जिक्र किया।
गुटेरेस ने कहा, “वैश्विक समस्याएं किसी एक शक्ति के हुक्म चलाने से हल नहीं होंगी। और दो शक्तियों द्वारा दुनिया को 2 भाग में बांट देने से कुछ होगा।” उन्होंने अमेरिका और चीन का नाम भी लिया।
हम एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जिसमें शांति बनी रहे, जिसका विकास हो सके और समानता आए, तो हमें बहुध्रुवीयता का समर्थन करने की आवश्यकता है। मैं बहुत सारी पॉजिटिव उम्मीदों के साथ हाल के ट्रेड एग्रीमेंट देख रहा हूं। जैसे भारत और EU के बीच हाल ही में हुआ समझौता।”
गुटेरेस ने कहा कि आज के समय में अंतर्राष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय कानून को कुचला जा रहा है। सहयोग कम हो रहा है और बहुपक्षीय संस्थाओं पर कई मोर्चों पर हमला हो रहा है। आज जंग शुरू करने वालों को सजा नहीं मिल रही जिससे तनाव बढ़ रहा है, अविश्वास बढ़ रहा है और बुरे लोगों के लिए मौके बढ़ रहे हैं। हालांकि गुटेरेस ने कहा है कि इतनी बाधाओं के बावजूद संयुक्त राष्ट्र हार नहीं मानेगा और शांति की स्थापना करने की पूरी कोशिश करेगा।










