पोंगल समारोह में पीएम मोदी हुए शामिल, कहा- तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझा विरासत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल त्योहार के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उसके बाद गौसेवा भी की. उन्होंने तमिल संस्कृति की समृद्ध विरासत पर जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की साझा विरासत है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हमारी थाली भी भरी रहे, हमारी जेब भी भरी रहे और हमारी धरती भी सुरक्षित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पोंगल एक वैश्विक पर्व बन चुका है। दुनिया भर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है, जो सदियों को जोड़ती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझा विरासत है और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को पोंगल जैसे पर्व और मजबूत करते हैं।

पोंगल दुनिया भर में तमिल लोगों के लिए सबसे खास त्योहारों में से एक है. यह प्रकृति, सूरज, खेत के जानवरों और किसानों को धन्यवाद देने का त्योहार है. इसे पारंपरिक रूप से परिवार के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है, जो खुशहाली और साथ रहने का प्रतीक है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial