खटीमा की जनता को हाईटेक बस अड्डे की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोगों को हाईटेक बस अड्डे की सौगात दी. उन्होंने करीब 11 करोड़ 27 लाख की लागत से बने बस अड्डे का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि बचपन से उनकी इच्छा थी कि खटीमा में एक हाईटेक बस अड्डा हो. क्योंकि, बस अड्डे की परेशानियों को उन्होंने बचपन से देखा था. इसलिए प्रदेश का मुख्य सेवक बनने के बाद हाईटेक बस अड्डे के निर्माण के सपने को उन्होंने आज साकार किया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने14 जनवरी को खटीमा में 11 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित महाराणा प्रताप बस स्टेशन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट भी सीएम धामी के साथ बस अड्डे के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के पावन दिन पर खटीमा की जनता को हाईटेक बस अड्डे की सुविधा मिल गई है. अब जनता को बस को पकड़ने और आवाजाही में सहूलियत मिलेगी.

सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने बस अड्डे का नाम वीर महाराणा प्रताप के नाम से रखने की पूर्व में घोषणा की थी. ताकि, युवा पीढ़ी वीर महाराणा प्रताप के नाम को स्मरण रख उनके साहस और शौर्य पराक्रम से परिचित हो सके. उन्होंने खटीमा की जनता को आश्वस्त किया कि वो खटीमा के विकास को लेकर कोई कमी नहीं आने देंगे.

सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास को लेकर आगे चल रही है. प्रदेश की सरकार का साफ संकल्प है कि सरकार आने वाले पीढ़ी को असुरक्षित उत्तराखंड नहीं देगी. प्रदेश में डेमोग्राफिक चेंज के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा. जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार कड़े फैसले ले रही है. देवभूमि में देवत्व को हरगिज भी खराब नहीं होने दिया जाएगा.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial