उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सूची के साथ नारा भी किया जारी ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: एक तरफ जहां सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारो कर दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें सहारनपुर, कैराना, अमरोहा और ललितपुर की सीटों के नाम शामिल हैं।

पहली सूची के 5 उम्मीदवार

  • बेहट (सहारनपुर): उमर अली खान

  • सहारनपुर: आशु मलिक

  • कैराना: नाहिद हसन

  • अमरोहा: महबूब अली

  • ललितपुर: ज्योति लोधी     

इस सूची में 4 मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया गया है, जबकि ललितपुर से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’ का नारा भी दिया है। 

सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, क्योंकि यह कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का गृह जिला है। कांग्रेस ने पहले जो 181 उम्मीदवारों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंपी थी उनमें बेहट और सहारनपुर सीट शामिल है। इन दोनों सीट पर 2022 विधान सभा चुनाव में सपा जीती थी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें