थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन; 22 लोगों की मौत, 30 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाईलैंड में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत जा रही एक ट्रेन उस समय पटरी से उतर गई जब एक क्रेन उसके ऊपर गिर गई. इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए. यह हादसा बैंकॉक से 230 किमी दूर नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई.

ट्रेन थाईलैंड के उबोन रतचथानी प्रांत के लिए जा रही थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, तभी वह ढह गई और गुजरती ट्रेन के ठीक उपर गिर गई. इससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई. बचाव कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वहां पहुंचे बचावकर्मी घायल लोगों को बचाने के लिए ट्रेन के मलबे को काटते हुए दिख रहे हैं.

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम चल कहा था। काम को दौरान एक क्रेन ट्रेन के डिब्बे पर गिर गई। जिस वक्त क्रेन गिरी उस समय ट्रेन गुजर रही थी। क्रेन की टक्कर से ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें थोड़ी देर के लिए आग भी लग गई। पुलिस ने बताया कि आग बुझा दी गई है और अब बचाव कार्य जारी है।

हादसे के बाद थाईलैंड रेलवे ने बताया है कि सीटिंग प्लान के हिसाब से, जिस ट्रेन पर कंस्ट्रक्शन क्रेन गिरी उसमें 195 लोग सवार थे। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial